फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव : खुद का मकान छोड़कर किराए पर जिदंगी गुजार रहे लोग

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! बरसात के उर्दू नगर की गलियों में जलभराब - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में बारिश के बाद जलभराव लोगों की मुसीबत बन गया है। शहर के उर्दू नगर, अब्बास नगर, हस्मत नगर के कई परिवारों के सदस्यों ने जलभराव के कारण खुद के मकान में ताला लगाकर दूसरे मोहल्लों में किराये पर मकान ले लिया है। इलाकाई लोग शहर के जनप्रतिनिधियों पर अव्यवस्थाओं का ठीकरा फोड़ा है।
विज्ञापन

रामगढ़ थाने से लालपुर की ओर जाने वाले नाले की दीवार तीन स्थानों पर टूटी है। नाले का पानी उर्दू नगर की गलियों में भरा है। इससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों ने दूसरे मोहल्लों में किराये पर मकान ले लिए हैं। इन क्षेत्रों में स्थापित मदरसों में ताले पड़े है। यह हाल मुस्लिम बहुल क्षेत्र के मोहल्ला उर्दू नगर के साथ ही हस्मतनगर और अब्बास नगर का है।
अब्बास नगर के लिए जाने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव है। नमाजियों को दिक्कत होती है। बच्चे पानी से होकर गुजरते हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। पानी निकासी के लिए कई बार मांग की लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

सराफत अली निवासी अब्बासनगर
हस्मत नगर की गलियों से पानी तो निकल गया लेकिन सड़कों पर कीचड़ जमा हो गई है। आवागमन में परेशानी होती है। कई स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज है। सुबह सड़क पर जलभराव हो जाता है। क्षेत्र में दूषित पानी की अपूर्ति भी हो रही है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।
सलीम खां निवासी हस्मतनगर
घर में पानी भरा है। मकान पता नहीं कब गिर जाए। इस कारण मकान खाली कर दिया है। मकान किराये पर नहीं मिला तो सामान दुकान में रख लिया। दुकान में ही गुजारा कर रहे है। बच्चों के साथ सड़क पर सोने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
हबीब खां निवासी उर्दू नगर
मदरसे में चार से पांच फीट पानी भरा है। मदरसे में रखा सामान और कब्र भी पानी में डूब गई है। बारिश बंद हो जाए तो मदसरे में भरे पानी की निकासी कराई जाए। खाना बनाने तक की व्यवस्था नहीं है। मोहल्ले के लोग ही दोनों समय का खाना दे देते है। गली में चारपाई डालकर सोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाजी मोहम्मद उलाल खां निवासी उर्दू नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें