फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बारामुला में बलिदान हो गया सुहागनगरी का लाल, सीआरपीएफ में था तैनात; खबर मिलते ही बिलख पड़े घरवाले

Wed, 21 Aug 2024 04:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी का लाल बारामुला में बलिदान हो गया। सीआरपीएफ में तैनात था। खबर आई तो घरवाले चीख उठे। देर शाम 7 बजे तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
बलिदानी जवान विक्रम यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले विक्रम यादव जम्मू कश्मीर के बारामुला में बलिदान हो गए। वह सीआरपीएफ में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान वह बलिदान हो गए। खबर आई तो घरवाले बिलख पड़े। जानकारी मिली तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।

विज्ञापन


मटसेना थाना क्षेत्र के खद्दूसपुर ढकपुरा निवासी मान सिंह के दो बेटे सीआरपीएफ में तैनात थे। वर्तमान में बड़े बेटे विक्रम यादव (49) की पोस्टिंग बारामुला, तो छोटे बेटे विमल कुमार यादव की पोस्टिंग इंफाल में थी। बड़े बेटे विक्रम के कार्यालय से घर पर फोन आया कि वह बलिदान हो गए हैं। 

विज्ञापन

उनका छोटा भाई हवलदार है। उसे सूचना मिली तो वह इंफाल से सीधे बारामुला के लिए निकल गए। विक्रम की पत्नी रेखा रानी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मान सिंह ने बताया कि विक्रम के बलिदान होने की सूचना आई है। यह नहीं बताया गया कि क्या घटना हुई है। छोटा बेटा वहां के लिए निकल गया है। देर शाम 7 बजे तक पार्थिव शरीर गांव आने की संभावना है। 

यह भी देखें:- VIDEO : आरक्षण को लेकर फिरोजाबाद में सड़कों पर उतरे दलित युवा, नारेबाजी कर जताया विरोध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें