फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी युक्त ऋण के जरिये स्थापित इकाईयों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! स्टेशन रोड स्थित एक शोरूम पर सजे कांच के आयटम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला का उद्योग विभाग वित्तीय वर्ष-2018 से 2020 के मध्य स्थापना को विभागीय सब्सिडी प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का सत्यापन कराएगा। सत्यापन के दायरे में ओडीओपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम एवं पीएमजीईपी के तहत स्थापित होने वाली 227 इकाइयों को शामिल हैं।
विज्ञापन

युवाओं को स्वरोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने को वित्तीय 2018 से 2020 के मध्य सूक्ष्म एवं लघु स्तर की इकाई स्थापना को उद्योग विभाग द्वारा करीब नौ करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी दी गई। मुख्यमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम, एक जिला-एक उत्पाद एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्थापित की गईं उक्त सभी इकाईयों के सत्यापन के निर्देश हैं। शासन स्तर से जारी निर्देशों के बाद जिला उद्योग विभाग ने विभागीय अधिकारियों की टीम गठित कर सभी 227 इकाईयों का एक माह के भीतर सत्यापन करने व रिपोर्ट प्रस्तुत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विभागीय सब्सिडी के जरिए स्थापित इकाईयों को सत्यापन कराया जाएगा, जो इकाई मौके पर नहीं मिलेंगी। उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अमरेश पांडेय, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें