रफ़रोजाबाद ! जिला अस्बपताल में जन्मी कन्याओं का जन्मदिन मनाते प्रोविजन विभाग व स्वास्थ्य विभाग ?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को एक अनूठी पहल की गई। जिला महिला चिकित्सालय में कन्या रत्न को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाने के साथ-साथ ही केक काटा गया। प्रसूता व नवजात कन्या को उपहार दिए गए।
जिला महिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में बृहस्पतिवार को हैपी बर्थ डे और बधाई संदेश गीत सुनाई दिए। इस दौरान महिला चिकित्सालय में 24 घंटे के भीतर जन्म लेेने वाली सभी 30 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया। जिला के प्रोबेशन विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत कन्या को जन्म देने वाली माताओं को भी बधाईयां देने के साथ ही सम्मानित किया गया। नवजात कन्याओं के जन्म दिवस पर केक काटा गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मां और नवजात को विभिन्न किस्म की उपहार सामग्री व सुरक्षा किट आदि भेंट की गईं। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने नवजात कन्या के अभिभावकों को कन्या सुमंगला योजना के बारे जानकारी दीं। योजना का लाभ उठाने को कहा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला साधना राठौर एवं अन्य चिकित्सीय अधिकारी के अलावा विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।