फिरोजाबाद। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हुए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं सिरसागंज पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सराय मुरलीधर निवासी 42 वर्षीय कन्हीलाल की मौत कठफोरी टोल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज आजादपाल सिंह का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन यदि तहरीर देते है तो अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश की जाएगी। टूंडला ओवरब्रिज पर स्कूटी असंतुलित हो गई।
हादसे में लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रघुवर नगर निवासी मानसिंह तोमर, मोनू तोमर व कार्तिक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। पीड़ितों के परिजन ने बताया कि तीनों लोग स्कूटी से आगरा से फिरोजाबाद आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। टूंडला थाना क्षेत्र में यादव होटल के समीप सड़क हादसे में राकेश, मधु तथा छोटू घायल हो गया। तीनों घायल सलेमपुर खुर्जा बुलंदशहर के रहने वाले बताए गए हैं। जिनका सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।