फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के गांव घाघऊ कला निवासी युवक को टहलते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल युवक को परिवारीजन उपचार के लिए आगरा लेकर गए। जहां युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के घाघऊ कला निवासी परमवीर सिंह चौहान (22) रविवार की सुबह टहलने निकला था। टहलने के दौरान मिलावली चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक के घायल होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे उपचार के लिए आगरा लेकर गए। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन ने बताया परमवीर सेना भर्ती की तैयारी करने के लिए प्रतिदिन दौड़ लगाने जाता था। आगरा से एमएससी की पढ़ाई भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें