फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह से तंग महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गृह कलह से तंग आकर महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे कारण दंपती के बीच विवाद का होना है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव नगला भजन निवासी मंजू देवी (50) ने बृहस्पतिवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सुबह परिजन जागे तो मंजू बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया।
आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंजू पर पांच बच्चे हैं। इसमें तीन बेटी और दो बेटे हैं। मंजू ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। दंपती के बीच विवाद बताया गया है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था। इसकी जानकारी परिजन ने नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें