फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली सरकारों में होती थी लूट, भाजपा में हो रहा है विकास: रामनरेश

विज्ञापन
जसराना- प्रबुद्घवर्ग सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे प्रदेश सरकार में आबकारी एवं मद्य निषेद्य मंत्र - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। पिछली सरकारों में लूट खसोट होती है जबकि भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास हो रहा है। भाजपा एवं योगी की लोकप्रियता से परेशान विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है। यह बात प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेद्य मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने जसराना में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

कार्यक्र में काबीना मंत्री ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को दिशा देने का कार्य करता हैं। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा जसराना में फिर जीत हासिल करेगी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। प्रबुद्ध सम्मलेन में आए सभी प्रबुद्धजन का ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी शॉल भेंटकर सम्मान किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता सेवानिवृत अध्यापक साहब सिंह चौहान एवं संचालन राजीव चौहान ने किया। सम्मेलन में सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, जिला पंचायत सदस्य इं. राजीव कुमार राजपूत, विधानसभा प्रभारी राहुल राठौर, एलडीबी अध्यक्ष नीलकमल यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, जगदीश भाटिया, जिला मंत्री डॉ. उम्मेद सिंह लोधी, अमलेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें