फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Mon, 02 Sep 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। यमुना तलहटी के गांव बालमपुर में महिला को बचाने के प्रयास में विद्युत खंभे टकराकर घायल हुए बाइक सवार की सोमवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गइ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद निवासी 45 वर्षीय डालचंद शनिवार किसी कार्य से पास के ही गांव ठार हीरा सिंह गए थे। वह शनिवार सुबह 10:30 बजे बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव बालमपुर के पास पहुंचे थे तभी गांव बालमपुर के पास पैदल चल रही महिला को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित हो गई तथा पेड़ से जा टकराई थी।
गंभीर रूप से घायल डालचंद्र को उपचार के लिए टूंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। सीएचसी पर हालत बिगड़ने पर उसे आगरा रेफर कर दिया था। आगरा अस्पताल में सोमवार शाम चार बजे करीब उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पांच पुत्र व एक बेटी को बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें