फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के पूरे क्षेत्र में होंगे विकास कार्य: बीना

Tue, 22 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख का स्वागत किया गया
विज्ञापन
टूंडला ब्लाक में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। यह बात गांव रसूलाबाद में स्वागत समारोह में ब्लाक प्रमुख बीना यादव ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने उन्हें टिकट देकर और ब्लाक टूंडला के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध चुनाव जिताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह विकास कार्य कराकर पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक के ब्लाक प्रमुखों ने लाइनपार क्षेत्र में आंशिक विकास कार्य कराए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लाइन पार क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सपा जिला सचिव सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि निषाद समाज ने सदैव सपा का साथ दिया है। जिला पंचायत सदस्य सुनीता वर्मा ने ब्लाक प्रमुख बीना यादव को दस हजार रुपये की थैली भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जगदीश बोहरे, मूलचंद्र, दाता राम, लीलाधर वर्मा, ग्या प्रसाद, दीपक वर्मा, प्रताप सेठ, धाराजीत निषाद, दिनेश वर्मा, ब्रजेश निषाद, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता हरनरायन सिंह नेताजी और संचालन प्रदीप वर्मा ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें