फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी गायब, तलाश को जयपुर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी शुक्रवार को गायब हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शक के दायरे में आए युवक को पुलिस ने जयपुर से हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम 17 साल की पुत्री लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपक कुशवाहा, दीपक बघेल और कुमारी ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि जांच के दौरान एक युवक का नाम प्रकाश में आया था। टीम को जयपुर भेजकर युवक को हिरासत में लेकर फिरोजाबाद लाया गया। यहां उससे पूछताछ की गई लेकिन किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें