फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने टीम ने चलाया अभियान, लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में छापामार अभियान चलाया गया। टीम ने शिकोहाबाद, सिरसागंज में कार्रवाई करते हुए कुल तीन नमूने भरे। अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कुल तीन टीम गठित की गई है। टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बाह आगरा से आपूर्ति हो रही खराब गुणवत्ता के पनीर का नमूना लिया। यह पनीर वैन से सप्लाई करने ला रही थी। लगभग 80 किलोग्राम पनीर भंडारित पाया गया।
विज्ञापन

पनीर का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल यादव द्वारा लिया गया । चालक मोईन खान ने बताया कि पनीर के मालिक बाह आगरा से हैं। रजिस्ट्रेशन न होने से एवं संदेह पर पनीर को विक्रय से रोक दिया गया। सिरसागंज से सुंदर इंटरप्राइजेज से हींग और चाय का नमूना लिया गया। यूनिट बिना लाइसेंस के पाई गई। 35 किलोग्राम हींग सीज की गई। अभिहित अधिकारी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को हिदायत दी गई कि बिना पंजीकरण लाइसेंस के व्यापार न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें