फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नवागत महाप्रबंधक ने किया डब्ल्यूटीपी सैलई का निरीक्षण, सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
फोटो 9डब्ल्यू टीपी सैली का निरीक्षण करते, महाप्रबंधक जलकर संजीव कुमार। विभाग स्रेात
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नवागत महाप्रबंधक जलकल संजीव कुमार ने शुक्रवार को सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने इंटेक प्लांट नंदपुर से आ रहे पानी की शुद्धिकरण प्रक्रिया और जांच प्रणाली को बारीकी से समझा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने प्लांट के चैंबरों के निरीक्षण के दौरान सिल्ट नजर आने पर महाप्रबंधक ने नाराजगी जताई और नियमित सफाई के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति में लगने वाले कटों से निपटने के लिए किए गए आपातकालीन प्रबंधों की जानकारी ली। एक्सईएन सतीश कुमार को प्लांट का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया। इस दौरान सहायक अभियंता रंजीत कुमार और अवर अभियंता मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें