फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 12.60 प्रतिशत हो गई मुस्लिम आबादी

Tue, 25 Aug 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जिले में आबादी के ग्राफ ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। 2011 की जनगणना की रिपोर्ट पर नजर डालें तो जिले में अन्य वर्गों के सापेक्ष मुस्लिम आबादी में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हुई। यह आंकड़ा जिले की कुल आबादी का 12.60 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। इधर शासन से जारी आंकड़ों में एवं जिले में उपलब्ध आंकड़ों में कुछ बदलाव दिखाई दिया।
विज्ञापन

 जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार जिले की कुल आबादी 2496761 थी। परंतु अब शासन के द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो यह संख्या 2498156 हो गई है। पुरुष आबादी 1332046 व महिलाएं 1166110 हैं। शासन की ओर से धर्म के आधार पर आंकड़ों को जारी किया है। इसमें हिंदू जनसंख्या 2140745 है इनमें पुरुष 1145777 एवं महिलाएं 994968 हैं। जिले में दूसरा स्थान मुस्लिम समाज की आबादी का है। जिले में मुस्लिम आबादी तीन लाख 14 हजार 812 है। पुरुष 164081 तथा महिलाओं की संख्या 150731 है। शहरी क्षेत्र में निवास ही करने वालों की संख्या दो लाख 39 हजार 974 है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले मुस्लिमों की संख्या तो 74838 ही है। जिले में ईसाई की संख्या 3370 हैं। इनमें पुरुष 1824 एवं महिला 1546 है। इनमें शहरी क्षेत्र में 1795 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1575 लोग निवास करते हैं। जिले में सिक्ख समाज की आबादी 1804 दर्शाई हैं। इनमें 963 पुरुष एवं 841 महिलाएं हैं। शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 1531 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 273 ही रहते हैं। जिले में जैन समाज की आबादी 19077 है। 10121 पुरुष एवं 8956 महिलाएं हैं। जैन समाज में 17334 शहर में तथा 1743 ही ग्रामीण अंचल में निवास करते हैं। बौद्ध समाज को मानने वालों की संख्या जिले में 3395 हैं। इनमें 1772 पुरुष एवं 1623 महिलाएं हैं। 1328 बौद्ध समाज केलोग शहर में तथा 2067 ग्रामीण अंचल में निवास करते हैं। जिले में कुछ ऐसी आबादी भी मिली जो किसी धर्म को ही नहीं मानते। जिले में यह संख्या 14892 हैं। पुरुषों की संख्या 7473 एवं महिलाओं की संख्या 7419 है। शहरी क्षेत्र में यह सर्वाधिक 9653 हैं। इनमें 4766 पुरुष एवं 4887 महिलाएं हैं। ग्रामीण अंचल में यह संख्या 5239 ही है।
विज्ञापन



धर्मवार जिले के आंकड़े प्रतिशत में
हिंदू          85.69 प्रतिशत
मुस्लिम      12.60 प्रतिशत
क्रिश्चियन   00.13 प्रतिशत
सिक्ख       00.07 प्रतिशत
बौद्ध        00.13 प्रतिशत
जैन         00.76 प्रतिशत
अन्य       00.60 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें