जसराना- जसराना में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व सांसद अक्षय यादव
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। समाजवादी पार्टी द्वारा जसराना विधानसभा का बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन राजश्री मैरिज होम में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि बूथ का नेता ही सबसे बड़ा नेता होता है। इससे पूर्व उनका भव्य स्वागत किया गया।
सम्मेलन में पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि सपा बूथ जीता तो चुनाव जीता की थीम पर ही काम कर रही है। कहा कि हमें बूथस्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। समाजवादी सरकार बनने पर बूथ प्रभारी के प्रस्ताव से ही विकाय कार्य कराए जाएंगे।
अध्यक्षता पूर्व विधायक रामप्रकाश यादव एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया। जिलाध्यक्ष डीपी यादव, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, इंजी. सचिन यादव, शिवराज सिंह, अंशुल विक्रम सिंह, सुग्रीव यादव, राघवेंद्र नागर, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत यादव, दिनेश यादव, शिवप्रताप सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा. रामपाल सिंह, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
संतुष्ट नहीं दिखे पूर्व सांसद
बूथ अध्यक्षों की मौजूदगी को लेकर पूर्व सांसद संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने जिलाध्यक्ष से 15 सितंबर तक जसराना, एका, हाथवंत ब्लॉक में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं एवं बूथ प्रभारियों से मिलकर कार्य करने की बात कही। ब्लॉक सम्मेलन के बाद जसराना विधानसभा में पुन: सम्मेलन होगा।