फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली माता मंदिर के पीछे चल रही थी तमंचा बनाने की फैक्टरी

विज्ञापन
तमंचा बनाने की फैक्ट्री के पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेजती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एका क्षेत्र के गांव कुंड स्थित काली माता मंदिर के पीछे तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। सोमवार रात पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया। जिनके कब्जे से बने व अधबने तमंचे तथा तमंचा बनाने के औजार भी बरामद किए गए है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार रात थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गांव कुंडा स्थित काली मंदिर के पीछे तमंचा बनाने का कारोबार कर रहे है। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बने हुए सात तमंचे व अध बने दो तमंचों के साथ कारतूस और तमंचा बनाने के औजार बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों को एका पुलिस थाने ले आई।
जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम सद्दाम हुसैन व मनोज निवासी पाढ़म थाना जसराना बताए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कई दिनों से तमंचा बना रहे थे। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें