फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर अभियान के लिए फिर से उठेगा ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नवागत नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने मेयर नूतन राठौर से उनके कैंप आफिस पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसमें शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठान को नए सिरे से काम शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

कैंप आफिस पर मेयर और नगर आयुक्त के बीच वार्ता हुई। नगर आयुक्त ने कहा कि बारिश का पानी शहर की सड़कों पर न भरे इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। समस्याओं को सुनने के साथ ही निस्तारण करना पहली प्राथमिकता होगी। पेयजल व्यवस्था में भी तेजी के साथ कार्य किया जाएगा, जिससे जनता को दिक्कत न हो।
नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बताया कि वह मूलरूप से हरियाणा के गुरुग्राम की हैं। 2013 में हरियाणा कैडर में थी। 2014 में असम कैडर के बाद सीडीओ के पद पर सहारनपुर रहीं। कहा कि शहर का विकास करना और जनता की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें