फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल को निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घर से ससुराल के लिए निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आगरा जिले के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी सत्यप्रकाश (27) की ससुराल मटसेना थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में है। सत्यप्रकाश रविवार को आगरा से ससुराल के लिए निकला था। वह देरशाम तक ससुराल नहीं पहुंचा। सोमवार को सुबह उसका शव जमालपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर मिला। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मटसेना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगरा से युवक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष मटसेना अंजेश कुमार का कहना है कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। जिसकी पहचान होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजन यदि तहरीर देते है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें