फिरोजाबाद। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ अनुपस्थित पाया गया। लापरवाह स्टाफ का वेतन काटने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुरा का निरीक्षण करने के लिए सुबह 10 बजे पहुंचे। यहां एएनएम रीना और नीलम अनुपस्थित पाई गईं। सीएमओ ने एलटी को क्षेत्र में जाकर कार्य करे। मगर, प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एलटी को क्षेत्र में जाने से रोका। इसलिए स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ सुबह 10.30 बजे नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर पर पहुंचे। यहां टीकाकरण बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही सर्वे कराने के निर्देश दिए। नगला बरी स्वास्थ्य केंद्र पर भी निरीक्षण किया तो यहां चिकित्सक और अन्य स्टाफ का अवकाश रजिस्टर में अंकित था। संवाद