फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर 610 पथ विक्रेताओं को दिलाई स्वनिधि

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! शहर की एक बैंक शाखा में पीएम स्वनिधि वितरण के समय मौजूद डूडा व निगम के अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहरी पथ विक्रेताओं को स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला की कुल 17 बैंक शाखाओं में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण एवं डिजिटल भुगतान प्रक्रिया भी समझाईं गईं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आयोजित संकल्प से सिद्धि नामक अभियान का मंगलवार को आगाज हुआ।
भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं के अलावा पीएनबी में मर्ज की गईं इंडियन बैंक, केनरा बैंक के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कुल 17 बैंक शाखाओं में विशेष शिविर लगाए गए। शिविर के दौरान पात्रता श्रेणी वाले कुल 2296 में 610 आवेदकों को स्वनिधि का वितरण कराया गया। 121 नए अभ्यर्थियों के आवेदन भी विभागीय साइट पर अपलोड कराए गए। जिलाधिकारी चंद्र विजय के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान पीएम स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के करीब 150 लाभार्थियों व आवेदकों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव को टीका भी लगाया गया।
अभियान की मॉनीटरिंग के लिए नगर आयुक्त विजय कुमार एवं पीओ डूडा सुभाष वीर सिंह राजपूत ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा एवं एसबीआई टाउन रामनगर पहुंचे। वहां मौजूद बैंकर्स को लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण कराने एवं लाभार्थियों को डिजीटल भुगतान प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें