फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके से नहीं आई, युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी मायके से नहीं आई, युवक ने दी जान
विज्ञापन

- पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, नारखी थाना के पंचवान गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद(नारखी)। पत्नी के मायके से न आने पर आहत युवक ने होलिका दहन वाले दिन गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। शव पेड़ पर लटका देख काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

नारखी थाना के पंचवान निवासी राहुल (25) का शव शुक्रवार को गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटका मिला। शव पेड़ पर लटका देख काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजन को सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। घरवाले मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। राहुल पर छह माह की बच्ची भी है। पत्नी छह माह पूर्व मायके गई थी। उसके बाद लौटकर नहीं आई। एक माह पूूर्व राहुल पत्नी को लेने को ससुराल भी गया था। तब पत्नी से आने से मना कर दिया। इससे आहत होकर राहुल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें