फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज के मदनपुर में बीमारी से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सिरसागंज के मदनपुर निवासी ललिता देवी (24) पत्नी सत्यपाल सिंह की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ललिता की तबियत खराब रहने लगी। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा उसका उपचार कराया जा रहा था। बीमारी से परेशान आकर शुक्रवार दोपहर ललिता देवी ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी पर मृतका के पिता जिला इटावा के थाना ऊसराहार के गांव कन्हैया निवासी चरन सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम ने कहा कि महिला ने बीमारी के चलते आत्महत्या की है। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।