फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में तैनात दरोगा नीरज की मौत...वर्ष 2015 में पहनी थी वर्दी, दर्दनाक हादसे में चली गई जान

Mon, 17 Mar 2025 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ के पास सड़क हादसे में गाड़ी पेड़ से टकराने पर उपनिरीक्षक नीरज कुमार की मौत हो गई। दरोगा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
दरोगा की हादसे में माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर की कचहरी चौकी पर तैनात शिकोहाबाद निवासी उप निरीक्षक नीरज की मौत की खबर पाकर परिवार में करुणक्रंदन शुरु हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पाकर सभी परिवारीजन घर पर सिर्फ मृतक के बेटे को छोड़कर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़





 
Trending Videos

2015 में पहनी थी नीरज ने वर्दी
मूलरूप सेथाना खैरगढ़ क्षेत्र के फतेहपुर नारायण सिंह निवासी हरिप्रसाद पिछले काफी दिनों से शिकोहाबाद में रहने लगे हैं। थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड मेलावाला बाग के समीप रहने वाले हरिप्रसाद के सबसे बड़े बेटे नीरज कुमार वर्ष 2015 में पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हुए।

ये भी पढ़ें -  आंबेडकर भवन पर नोटिस किया चस्पा: बसपा सुप्रीमो मायावती को करना पड़ा हस्तक्षेप, तब रेलवे ने पीछे हटाए कदम...


 

पत्नी प्राइमरी विद्यालय में अध्यापिका
नीरज की पत्नी मिथलेश हाथवंत ब्लाॅक में प्राइमरी विद्यालय में अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। उसका बेटा प्रियांशु डीपीएस में कक्षा 10 में एवं बेटी मनी कक्षा 6 में डीपीएस में पढ़ाई कर रही है। जैसे ही रविवार को हुए हादसे की जानकारी हुई, परिजनों के होश उड़ गए। परिवार में मातम छा गया। परिजन तत्काल ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें -  UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
 
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे थे वापस
आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि नीरज कुमार होली के त्योहार के चलते अवकाश पर घर आए थे। वह रविवार सुबह 10 बजे करीब ही घर से ड्यूटी वापस गए थे। तभी यह हादसा हुआ। मृतक नीरज का छोटा भाई यशपाल सिंह गांधीनगर गुजरात में सेना में तैनात हैं।

ये भी पढ़ें -  जीजा से प्यार: इस हद तक गुजर गई वो...दो बच्चे और पति भी हैरान, रखी ऐसी शर्त; बहन को देखकर भी न आई शर्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें