सर्दी की दस्तक हो गई है। सुबह-शाम की ठंड ने गर्म कपड़ों को संदूक से बाहर ला दिया है। बाजार में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। यूथ के लिए स्टाइलिश विंटर कलेक्शन आया है। सर्दियों में भी वे कूल लुक के साथ रह सकते हैं।
एक शोरूम के मालिक मोहित अग्रवाल ने बताया कि लड़कियों के लिए जैकेट, कोट और कुर्तियां आई हैं। थ्री डी प्रिंट के टॉप, कोट व जैकेट का ट्रेंड चल रहा है। जैकेट की रेंज 2000 रुपये से शुरू है। वूलन फैंसी कोट भी युवाओं को लुभा रहे हैं। इनकी कीमत 2000 से शुरू है। प्रिंट्स में लैदर की जैकेट काफी पसंद की जा रही हैं। गर्म कपड़ों का मार्केट शुरू हो चुका है। लेडीज कार्डिगन खरीद रही हैं।
लड़कों के लिए भी काफी कुछ खास है। हाफ में मोदी जैकेट फैशन में है। इसकी कीमत 1500-3000 रुपये तक है। मोदी शर्ट्स का ट्रेंड भी चल रहा है। पार्टी वीयर जैकेट खूब खरीदी जा रही हैं। लैदराइट जैकेट सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। यह 4000-5000 रुपये के बीच है। वूलन शर्ट, टीशर्ट भी आई हैं।