फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक 

Fri, 13 May 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
छात्रों को यातायात के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
शुक्रवार को ब्रजराज सिंह कालेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। बड़ी अनमोल है जिंदगी पर आधारित नाटक का मंचन करके कलाकारों ने हादसे रोकने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा आरटीओ राजेश शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि एआरटीओ फीरोजाबाद राम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों का स्वागत ब्रजराज सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मदन मोहन गोस्वामी, गौरव चतुर्वेदी उप प्रधानाचार्य अमरदीप स्कूल एवं ब्रजराज सिंह गर्ल्स कालेज की प्रधानाचार्य साधना सिंह ने किया। हम संस्था के संस्थापक एवं निदेशक विक्रम शुक्ला ने जीवन में सड़क के नियमों की महत्वता पर प्रकाश डाला। छात्र कलाकारों ने बड़ी अनमोल है जिंदगी पर लधु नाटिका का मंचन किया। नाटक के अंत में दर्शकों को गीत के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। नाटक का लेखन कवि एवं लेखक सुशील सरिता ने किया। निर्देेशन एवं संचालन विक्रम शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के अंत में सीओ सिटी ओमकांत सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वह ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन प्रयोग न करें। शिक्षण संस्थान की निदेशिका अनुपमा शर्मा ने सभी कलाकारों एवं बाहर से आए लोगों का आभार व्यक्त किया। 

मर्यादा भूल गए एआरटीओ 
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ करने के दौरान एआरटीओ फीरोजाबाद राम सिंह यादव मंच की मर्यादाओं तक को भूल गए। मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के दौरान अतिथियों ने जूते उतार रखे थे वहीं एआरटीओ राम सिंह सैडल पहने दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें