छात्र का चार दिन बाद भी नहीं पता चला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। मक्खनपुर के गांव गलामई का एक 14 वर्षीय कक्षा सात का छात्र विगत 11 मई को स्कूल जाने की बात कहकर घर से साइकिल से निकला। वह न तो स्कूल पहुंचा और न घर। दूसरे दिन उसकी साइकिल जीआरपी को मिली है।
गलामई निवासी धर्मेंद्र उर्फ प्रांशू बीते बुधवार को घर से साइकिल लेकर स्कूल जाने की बात कह कर निकला, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। जब देर सायं तक छात्र स्कूल से घर नहीं पहुंचा तो घरवालों को चिंता हुई और तलाश की गई। स्कूल में आकर पूछा तो स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि छात्र प्रांशू विगत एक माह से स्कूल नहीं आ रहा है। छात्र के स्कूल न आने की जानकारी हुई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। छात्र के लापता होने की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन विगत चार दिन से लापता छात्र की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। इस संबंध में जब विद्यालय संचालक से बात की तो उन्होंने बताया कि छात्र स्कूल में विगत एक माह से नहीं आया है। जिस दिन वह घर से स्कूल की कह कर निकला है, उस दिन भी स्कूल नहीं पहुंचा। परिजन ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
फोटो