फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सख्ती, बीसीपीएम का वेतन रोका

Fri, 30 Jan 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते सीडीओ। स्रोत: डीआईओ - फोटो : स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते सीडीओ। स्रोत: डीआईओ
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट में सीडीओ शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर कड़ा रुख अपनाया गया। समीक्षा के दौरान सीएचसी टूंडला के बीसीपीएम केदार सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीकाकरण और सीजर प्रसव की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में अब तक 10,860 आयुष्मान कार्ड बने हैं, जिसे बढ़ाने के लिए आशा संगिनियों की ऑपरेटर आईडी बनाने और नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। साथ ही, 16 फरवरी से शुरू हो रहे मीजल्स अभियान का माइक्रो प्लान समय से पूरा करने और जसराना व सिरसागंज में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने को कहा। बैठक में प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल, सीएमओ डॉ. रामबदन राम और सीएमएस डॉ. नवीन जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें