फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आशा और संगिनी का मानदेय बढ़ाने की मांग, भेजा ज्ञापन

Fri, 30 Jan 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर ज्ञपन सौंपती आशा। संवाद - फोटो : जिला मुख्यालय पर ज्ञपन सौंपती आशा। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने राज्य बजट में मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष मनीषा यादव ने कहा आशा और संगिनी बहनें वर्षों से सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू कर रही हैं, लेकिन लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि आशा और संगिनी को राज कर्मचारी का दर्जा दिया जाए तथा आशा को 18000 रुपये और संगिनी को 24000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। साथ ही कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई है। इसके अलावा दुर्घटना बीमा, सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख रुपये की सहायता, मृतक आशा और संगिनी के आश्रितों को नौकरी देने की मांग भी शामिल है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनीषा यादव, प्रेमलता, ललिता, शिखा, बीना, सोनमदेवी, कुशमा, प्रवेश कुमारी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें