महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ एकत्रित होते ही बेटा दरवाजा खोलकर मौके से भाग गया। पड़ोसी सुभाष चंद्र ने बताया कि बेटे ने मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। आवाज सुनकर वहां गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके कारण मोहल्ले के लोगो ने डायल 112 पर सूचना दी।
पुलिस आने की जानकारी पर वह गेट खोलकर घर से भाग गया। पुलिस के आने के बाद वृद्धा को उपचार कराने को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया था। जहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की पसली टूटने के अलावा अन्य अंदरूनी चोटों से मौत होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि वृद्धा के शरीर पर कहीं भी कोई चोट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव वृद्धा के दामाद और भाई को सौंप दिया है। इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।