फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बनाते छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। मक्खनपुर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते समय छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

मक्खनपुर थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह पुलिस बल के साथ वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिल्टीगढ़ पुल के समीप दुकानों के पीछे कुछ बदमाश मौजूद हैं। यहां दबिश दी तो बदमाशों ने भागना शुरू कर दिया। उनका पीछा कर छह बदमाशों को पकड़ लिया।
थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम महावीर, मान सिंह, कुंदन, चंदन, अमरेश व गंठा निवासी रेलवे स्टेशन के पास गिहार कॉलोनी थाना भोगांव जनपद मैनपुरी बताए। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे, 8 कारतूस, चाभी का गुच्छा व अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश सिंह का कहना है पकड़े गए बदमाश शातिर है। यह लोग आगरा, मैनपुरी और दिल्ली में चोरी और लूट के साथ अन्य घटनाओं को अंजाम देते है।
बिल्टीगढ़ पुल के समीप एकत्रित हो कर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जिनको मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें