फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में मिले सात और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागनगरी में मिले सात और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में सात और लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 25 हो गए हैं। वहीं मरीजों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। अधिकांश मरीज बाहर से आए हुए हैं।
शिकोहाबाद के मोहल्ला कटरा मीरा में 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। युवती दिल्ली से यात्रा कर लौटी है। वही, शिकोहाबाद के राहत गली में 17 वर्षीय किशोरी, सरस्वती नगर में 13 वर्षीय बालिका को कोरोना की पुष्टि हुई। टूंडला के शिवपुरी में 40 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। दिल्ली से फिरोजाबाद शहर आई 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। 54 वर्षीय पुलिसकर्मी कोरोना का शिकार हो गया। शहर के माता वाला बाग में भी 38 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। सीएमओ ने कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण है तो तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें