फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेवते की बारात जाने से पहले उठी नाना की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद स्टेशन के समीप ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी पर परिजन और जीआरपी घटनास्थल पर पहुंच गई। शनिवार को मृतक के धेवते की बारात जानी थी। भात पहनाने के लिए उन्होंने तैयारियां भी कर ली थी।
विज्ञापन

जनपद कानपुर देहात के गांव काशीपुर निवासी मन्ना सिंह (65) परिवार के साथ लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में रहते थे। उनकी बेटी रामजानकी आगरा के मूढ़ी चौराहा के समीप निवास करती हैं। रामजानकी के पुत्र करन की शनिवार को बारात जानी थी। शुक्रवार को मन्ना सिंह को भात लेकर बेटी के घर जाना था। बेटे सुरेश ने बताया कि पिता मन्ना सिंह बुधवार शाम करीब सात बजे फैक्टरी में काम पर जाने के लिए फिरोजाबाद स्टेशन के समीप से रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया और वह मौके पर पहुंचे। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि वृद्ध की मौत रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें