फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ रही हवा की गुुणवत्ता, एक्यूआई 256 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की हवा में हानिकारक पीएम-2.5 तत्वों की मात्रा का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को हवा में पीएम-2.5 तत्वों की मात्रा जहां 311 माइक्रो मिलीग्राम तक पहुंच गई। वहीं एक्यूआई (एअर क्वालिटी इंडेक्स) 256 दर्ज किया।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट इलाकों और आवागमन की दृष्टि से अति व्यस्ततम मार्गों पर उड़ने वाली धूल और कार्बनिक तत्वों के कारण टीटीजेड एरिया में हवा की गुणवत्ता फिर से खराब होने लगी है। भारी अथवा बड़े वाहनों की शहर के आंतरिक इलाकों में बेरोकटोक आवाजाही और हॉट स्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव बंद होने से अतिसूक्ष्म धूल के कण हवा में घुल रहे हैं। बृहस्पतिवार को इसका असर हवा की गुणवत्ता पर भी दिखा। सीपीसीबी के ऑनलाइन मॉनिटरिंग केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक सुहागनगरी की हवा में हानिकारक पीएम-2.5 यानि अति सूक्ष्म धूल के कण और वाहनों से उत्सर्जित कार्बनिक तत्वों एनओ-2 के अलावा पीएम-10 की मात्रा में भी इजाफा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को सुहागनगरी का वायु गुणवत्ता सूचनांक 256 एक्यूआई दर्ज किया गया।
-----
बृहस्पतिवार को जारी सीपीसीबी की रिपोर्ट
पीएम-2.5 की मात्रा 311 माइक्रो मिलीग्राम
पीएम-10 की मात्रा 181 माइक्रो मिलीग्राम
कार्बनिक तत्वों की मात्रा 102 माइक्रो मिलीग्राम
शहर के आंतरिक भागों में वाहनों के आवागमन का ग्राफ बढ़ने के साथ धूप नहीं निकलने के कारण हवा में हानिकारक तत्वों का मात्रा बढ़ गई है। हॉट स्पॉट इलाकों की सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू कराने के साथ ही भारी वाहनों के शहर में प्रवेश संबंधी नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने को नगर निगम व यातायात पुलिस को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुुमार चौरसिया, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें