फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: माध्यमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन आज से आगरा में

Tue, 07 Jan 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का तीन दिवसीय 57वां राज्य अधिवेशन आगरा में 7, 8 और 9 जनवरी को होगा। मुफीद ए आजम इंटर काॅलेज आगरा में होने वाले अधिवेशन में प्रदेशभर के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा कि आगरा में होने वाले अधिवेशन में व्यवस्था बनाने के साथ जिले के शिक्षकों का अधिक से अधिक प्रतिभाग कराने के लिए एक दिन पहले ही आगरा पहुंच गए।
विज्ञापन

उनके साथ जिला मंत्री राजीव शर्मा, पंकज भारद्वाज, राजकुमार उपाध्याय सहित काफी शिक्षक पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन का उद्घाटन 7 जनवरी को 11 बजे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल करेंगे। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर भी मंथन होगा। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी पूर्व विधायक नेता शिक्षक दल, विधायक ध्रुव त्रिपाठी, जगवीर किशोर जैन पूर्व विधायक, हेम सिंह पूंडीर, डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा, नरेंद्र कुमार वर्मा, इंद्रासन सिंह, मुकेश शर्मा, ठाकुर प्रसाद यादव सहित प्रदेश के अनेक शिक्षक नेता प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें