फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला के नीरेंद्र उपाध्याय जापान में बने एक और राज्य के गर्वनर के सलाहकार

Tue, 07 Jan 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर के एक गांव के युवक ने जापान में इतिहास रच दिया है। पहले वे हीरोशिमा व यामानाशी प्रांत के गर्वनरों के सलाहकार थे। अब एहिमे प्रांत के गवर्नर का भी सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे जापान के तीन प्रांतों के गर्वनरों के सलाहकार के पद नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना टूंडला अंतर्गत गांव लतुर्रा निवासी पूर्व प्रधान सतीश उपाध्याय के चौथे नंबर के पुत्र नीरेंद्र उपाध्याय प्रवीन जापान के टोक्यो शहर में एक कंपनी चलाते हैं। इसके साथ ही वर्ष 2014 से हीरोशिमा राज्य सरकार के गर्वनर के सलाहकार हैं। सितंबर 2024 में उन्हें यामानाशी प्रांत के गवर्नर नागासाकी द्वारा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है और अब उन्हें एहिमे प्रांत के गर्वनर टोकिहिरो नकमुरा का सलाहकार नियुक्त किया गया है। नीरेंद्र उपाध्याय को हिरोशिमा राज्य सरकार में विदेशी व्यापार सलाहकार की मानद स्थिति भी प्राप्त है।

विदेश में यह प्रतिष्ठित भूमिका प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। नीरेंद्र उपाध्याय के भारत और जापान के बीच सामाजिक-आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने में असाधारण योगदान को दर्शाते हैं। उनके माता-पिता आज भी गांव में रहते हैं। जबकि बड़े भाई देवेंद्र उपाध्याय पोर्ट ब्लेयर में बिजनेसमैन हैं। दूसरे भाई केंद्रीय विद्यायल आगरा में शिक्षक हैं। वहीं टूंडला में रहते हुए तीसरे भाई पुष्पेंद्र उपाध्याय खेती करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे शहर व गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें