फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने दूध, सरसों के तेल और मेवा के नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। दुर्गानगर तिराहा स्थित उमेश गुप्ता की दुकान से मखाने का नमूना लिया गया।
रामलीला चौराहा स्थित हर्ष गुप्ता की दुकान से किशमिश और राजा का ताल स्थित जय अंबे किराना से कुट्टू के आटे का नमूना लिया। राजा का ताल स्थित अमर पाल की दुकान से सरसों के तेल और गौंछ का बाग स्थित अनिल के दुग्ध संग्रहण केंद्र से दूध का नमूना लिया। मिल्क एनालाइजर मशीन से जांच करने पर फेट की मात्रा मानक से कम पाई गई। संवाद