फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव से एक रूपये अधिक दिया जाए प्रधानों को वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधानों के अधिकारों में बढ़ोत्तरी किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रधानों के अधिकारों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई तो जिले के प्रधान रणनीति तैयार कर विधानसभा चुनाव के संबंध में अपना निर्णय लेंगे। इस संबंध में प्रधानों ने 12 सूत्री मांगपत्र शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा और सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव को सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं ब्लॉक फिरोजाबाद इकाई के अध्यक्ष होशियार सिंह यादव के नेतृत्व में बुधवार को प्रधानों ने कहा कि सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर को मानदेय का भुगतान राज्य सरकार को करना चाहिए। जिला स्तर पर प्रत्येक माह में एक बार पंचायत दिवस का आयोजन डीएम, एसएसपी की अध्यक्षता में होना चाहिए। पंचायत भवन पर सभी कर्मचारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण कराएं।
पंचायतों से जुड़े राजस्वकर्मी, पंचायतकर्मी, आंगनबाड़ी, राशन विक्रेता, शिक्षकों और आशा की उपस्थिति, प्रमाणन और निलंबन का अधिकार प्रधानों को दिया जाए। प्रधानों के खिलाफ शिकायतों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाए। प्रधानों को सांसदों की तरह पंचायत कर्मियों से एक रुपये अधिक वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

दस लाख रुपये तक एस्टीमेट वाले कार्य स्वीकृत करने का अधिकार भी प्रधानों को दिया जाए। इस दौरान सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने प्रधानों का मांगपत्र ग्रहण करने के साथ प्रधानों का माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह फौजी, श्यामबाबू, कामरान, अंजली, आशीष वर्मा, वीरम देवी, केशव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, ताराचंद्र, छोटेलाल राजपूत, रामबाबू आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें