फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक रसूख के जरिये मनमानी करता था,निलंबित बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ट्रिपर, कांपेक्टर और कैटल कैचर की खरीद-फरोख्त में कमीशनखोरी के आरोपी बाबू जेपी बघेल की निगम में जडे़ं गहरी हैं। सूत्रों की मानें तो निलंबित जेपी बघेल एक केंद्रीय मंत्री से निजी संबंधों का हवाला देकर निगम अफसरों पर धौंस जमाता था। इसके चलते वह हमेशा मलाईदार पदों पर तैनाती लेता और उसकी पहुंच के कारण उसके खिलाफ हुई वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता से जुड़ीं शिकायतें अतीत में ठंडे बस्ते में डाली जाती रहीं।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग में तैनात बाबू जेपी बघेल द्वारा वाहन खरीद में किए गए घोटाले के सामने आने बाद नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने उसे निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो निलंबित बाबू जेपी बघेल एक केंद्रीय मंत्री से नजदीकी रिश्ता है। इस कारण वह हमेश ही निगम के अधिकारियों पर धौंस जमाता रहा है। वर्ष 2017 में सामान्य विधानसभा चुनाव के दौरान सजातीय प्रत्याशी के समर्थन में भी वह काफी सक्रिय रहा।
इसकी शिकायतें भी अधिकारियों के कानों तक पहुंची लेकिन शिकायतों को अनसुना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जलकल विभाग में तैनाती के दौरान भी बाबू जेपी बघेल पर वित्तीय अनियमितता, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना जैसे आरोप लगे थे। उस समय मामला उछलने पर तत्कालीन नगर आयुक्त विजय कुमार ने उसके पटल में फेरबदल कर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन

---
वित्तीय घपले से जुड़े अन्य मामले में भी हुई लीपापोती
वर्ष 2019 के दौरान वार्ड संख्या 42 रामनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बनाई गई सड़क निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने में गंभीर त्रुटि बरतने वाले सहायक अभियंता को भी जिम्मेदार अफसरों ने जांच कार्रवाई के नाम पर बचा लिया था। लगभग 90 लाख रुपये की लागत वाली 550 मीटर लंबी सड़क का प्राक्कलन तैयार करने में सहायक अभियंता राजेश कुमार द्वारा गंभीर अनियमितताएं बरती गईं थी। एक जनप्रतिनिधि की शिकायत पर जांच भी हुइ लेकिन निगम के जिम्मेदारों और बड़े अफसरों ने खुद की गर्दन बचाने के लिए एई को प्रतिकूल प्रविष्टी देकर मामले को रफा दफा कर दिया।
---
निलंबित लिपिक के प्रकरण में अभी जांच चल रही है। ऐसे में मामले में कुछ कहना उचित नहीं है। वहीं रामनगर में सड़क निर्माण कार्य के प्राक्कलन तैयार में गड़बड़ी करने वाले एई पर कृत कार्रवाई के बारे में मुझे अभी याद नहीं है। जानकारी कर बात करेंगे।
विज्ञापन

अतुल कुमार पांडेय एक्सईन निर्माण शाखा नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें