फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की सूची बनाने में जुटी रही सदर तहसील की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर तहसील के सुजातगढ़, नादन एवं वासुदेवपुर में ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का आंकलन करने अवकाश के बावजूद बृहस्पतिवार को भी तहसील की टीमें जुटी रहीं। प्राथमिक आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। दूसरे दिन किसान वार आंकलन करके रिपोर्ट भेजने की तैयारी की गई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में मंगलवार शाम को हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। बड़ी मात्रा में ओले गिरने के कारण तहसील क्षेत्र के गांव नादन, सुजातगढ़ के साथ-साथ ही वासुदेवपुर के किसानों की फसलें प्रभावित हुईं थी। जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को प्राथमिक आंकलन करके करीब तीन सौ हेक्टेयर फसल के बर्बाद होने की रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।
बृहस्पतिवार को सदर तहसीलदार डॉ.संतराज सिंह और नायब तहसीलदार रवि सोनकर के निर्देशन में लेखपाल और कानूनगो की टीम गांव में आंकलन को भेजी है। तहसीलदार ने बताया कि सुजातगढ़, नादन एवं वासुदेवपुर में क्षेत्रीय लेखपाल उमेश राठौर, अबधेश कुमार के अलावा सहयोग के लिए प्रेमपाल सिंह, महेश एवं दिनेश को लगाया है। इसके अलावा कानूनगो रामस्वरूप एवं रतन कुमार को भेजा है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार के गांव में सर्वे करके रिपोर्ट शासन को भेंजेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें