समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा धरना
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु का शुक्रवार को भी सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रहा। आसपास के गांवों के सैकड़ों किसान धरना प्रदर्शन पर पहुंचे।
भारतीय किसान यूनियन भानु की ओर से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रदेश कार्यालय इमलिया पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यूनियन की मांग है कि किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इसलिए किसानों को सिंचाई हेतु नहरों में पानी उपलब्ध कराया जाए। हर किसान व मजदूर का दुर्घटना बीमा दस लाख रुपये किया जाए। टीटी जेड क्षेत्र में किसानों को 24 घंटे बिजली दी जाए। गांवों की सड़कों का डाबरीकरण कराकर मुख्य मार्गों से जोड़ा जाए। धरने में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, कालीचरन सिंह, राजेंद्र सिंह, नीरज सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लखपत सिंह, राम सिंह, पुष्पेंद्र पाल सिंह, योगेश प्रताप सिंह, सतेन्द्र ठाकुर, रामकिशन, भूूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, बालकिशन, छोटे लाल, महेश ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।