फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने छह ट्रेनों के बढ़ाए फेरे

Sun, 07 Feb 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरा खत्म होने के साथ ही रेलवे ने चार ट्रेनों के फेरों को फिर से बढ़ा दिया है। ट्रेनों के फेरे बढ़ने से लखनऊ, इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी होगी।
विज्ञापन

 बताते चलें कि रेल प्रशासन द्वारा सर्दियों में घने कोहरे को मद्देनजर रखने हुए कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया था तो वहीं करीब दो सौ ट्रेनों के फेरे आगामी 29 फरवरी तक के लिए कम कर दिए थे। ट्रेनों के रद्द होने एवं फेरे कम होने से रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों के बढ़ते दबाव व कोहरा लगभग खत्म होने पर रेल प्रशासन ने जारी समय सारणी में संशोधन करते हुए ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
 रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार के अनुसार रेल प्रशासन ने 29 फरवरी तक रद्द की गयी इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस को फिर से चालू कर दिया है। अब यह ट्रेन 11 फरवरी से अप में व 12 फरवरी से डाउन में पूर्व की तरह चलेगी। वहीं 12179/12180 आगरा कैंट से चलकर लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस जो हफ्ते में दो दिन बुधवार व शनिवार को रद्द थी, उसे नियमित किया जा रहा है। अब यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। इसी प्रकार लखनऊ से टूंडला होती हुई आगरा कैंट पहुंचेगी। इलाहाबाद से चलकर जयपुर जाने वाली 12403/12404 इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस जो पूर्व में सोमवार व गुरुवार को रद्द की गयी थी अब प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन आठ फरवरी को इलाहाबाद से चलकर जयपुर पहुंचेगी। वहीं नौ फरवरी को जयपुर से चलकर इलाहाबाद जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें