फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील टिप्पणी के आरोपी प्राध्यापक को गिरफतारी नहीं पर बढ रहा जनाक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महिला केंद्रीय मंत्री को लेकर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एसआरके के प्राध्यापक पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से हिंदूवादी संगठनों में रोष बढ़ रहा है। आरोपी प्राध्यापक के निलंबन एवं उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर विहिप ने शुक्रवार को कॉलेज में प्रदर्शन और तालाबंदी का ऐलान किया। विहिप नेताओं ने इस मुद्दे पर कॉलेज प्रबंध समिति के रवैया पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने वाले इतिहास विभाग के प्राध्यापक शहरयार अली पर कार्रवाई नहीं किए जाने का विरोध शहर के कई संगठन कर रहे हैं। चार दिन बाद भी प्राध्यापक पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने से विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। पुलिस के रवैये पर विहिप नेता नाराजगी जता रहे हैं। विहिप ने प्राध्यापक के निलंबन व गिफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलेज प्रदर्शन व तालाबंदी का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें