फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, बीमा, आयकर विभाग के कर्मी और विद्युत अभियंता रहे हड़ताल पर

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान ओरियंटल बैंक में पसरा सन्नाटा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
बैंक, बीमा, आयकर विभाग के कर्मी और विद्युत अभियंता रहे हड़ताल पर
विज्ञापन

- बैंक कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से दो दिन में 160 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर बैंक, बीमा, आयकर विभाग और विद्युत निगम के अवर अभियंता हड़ताल पर रहे। सभी ने अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने निजीकरण के फैसले व आउटसोर्सिग का विरोध कर रहे हैं। बैंककर्मियों की दो दिन की हड़ताल से लगभग 160 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं आयकर कर्मी पुरानी पेंशन बहाल करने,18 माह का लंबित महंगाई भत्ते व आठवें वेतन आयोग गठन की मांग कर रहे हैं। निजीकरण के विरोध और ऊर्जा निगमों की तानाशाही के विरोध में अवर अभियंता आंदोलनरत हैं।
बैंकों के निजीकरण के फैसले और आउटसोर्सिंग के विरोध में ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन और यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मी मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। इस कारण यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक आफ बड़ौदा आदि राष्ट्रीयकृत बैंकों ों(स्टेट बैंक को छोड़कर) की शाखाओं में काम नहीं हुआ। वहीं यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि दोनों दिन की हड़ताल से जिले में करीब 160 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नागेंद्र कुुमार, सर्किल सचिव दीनबंधु त्रिपाठी, अनामिका, ज्योति गुप्ता, स्मिता वर्मा, मेघा अग्रवाल, वंदना, राहुल कुमार, शानू जैन, दलवीर सिंह, लाल बाबू, बंटी कुमार, संजय कुमार, अवनीश शर्मा, सुनीत माहेश्वरी, विष्णु प्रताप आदि उपस्थित रहे। वहीं वहीं एटीएम मशीनों पर पहुंचे उपभोक्ताओं को भी कैश न होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गर्वमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर कर्मचारियों ने मंगलवार को दबरई स्थित आयकर भवन में नारेबाजी एवं कार्य बहिष्कार किया। आयकर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने,18 माह का लंबित महंगाई भत्ता का भुगतान करने और आठवें वेतन आयोग गठन की मांग उठाई। कर्मचारियों ने इस दौरान केंद्र सरकार के नाम एक आठ सूत्री ज्ञापन विभाग के उच्चाधिकारियों को दिया। हड़ताल में संघ की स्थानीय इकाई अध्यक्ष प्रेम सिंह, अमित तोमर, अशोक कुमार यादव,आलोक त्रिपाठी, प्रशांत कुमार,विवेक सिंह, निखिल भल्ला, गौरव यादव, अमरेद्र कुमार,रोहित पाल और पंकज व जितेश सिंह शामिल थे।
दूसरे दिन कम दिखे प्रदर्शनकारी
हड़ताल में भी प्रदर्शनकारी पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन कम दिखे। हड़ताल पर शामिल कर्मचारियों ने बैंकों का जायजा लिया। एक बैंक में कर्मचारी बैंक के अंदर मिले। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की बैंककर्मियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बैंककर्मियों ने ही मामला शांत करा दिया था।
अवर अभियंताओं ने किया असहयोग आंदोलन
फोटो- 32
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निजीकरण के विरोध और ऊर्जा निगमों की तानाशाही के विरोध में अवर अभियंताओं ने मंगलवार को लेबर कॉलोनी स्थित बिजली कार्यालय पर आंदोलन किया। चेतावनी दी गई कि यदि मांगे नहीं मानी जाती हैं कि तो चार से छह अप्रैल को सभी ऊर्जा निगमों के समस्त अभियंता सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
जूनियर इंजीनियर संगठन के सचिव अमित कुमार ने बताया कि उप्रा ऊर्जा निगमों में प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न किए जाने से अवर अभियंता एवं उनके परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। ऊर्जा निगमों के प्रबंधन द्वारा उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग में कंडक्टर,केबल और पोल आदि सामग्री स्टोर में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निजीकरण को रोका जाए। इस दौरान डीएके राजपूत, अनुज भारद्वाज, रंजीत सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, बनी सिंह, जितेंद्र, विपिन चौधरी, राहुल कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रमिक संगठन पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
फोटो- 34
फिरोजाबाद। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने मंगलवार को जिलाधिकारी के नाम एक 20 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन कराने, श्रम संहिता को तत्काल खत्म करने की मांग की। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में भूरी सिंह यादव, नेमीचंद प्रजापति, सोनेश चक, गोपाल कुमार, ज्ञान सिंह, नदीमउद्दीन सिद्दकी और कामरेड नवल सिह के नाम शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें