फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री के रूप में करें प्रोजेक्ट

Sat, 21 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री के रूप में करें प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति कैसे मजबूत हो इसकी फीडबैक लेने के लिए शनिवार को प्रशांत किशोर की टीम सुहागनगरी में आई। जिला व महानगर इकाई के साथ अलग-अलग मंथन किया। कार्यकर्ताओं की जुबान पर मुख्यमंत्री के सवाल पर प्रियंका गांधी का ही नाम रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रति कांग्रेस गंभीर है। प्रशांत किशोर (पीके) की टीम के सदस्य शहवाज अहमद, प्रभू मेमन, पवन रेमकुत एवं वैभव यादव जिलों में जाकर वहां की फीडबैक ले रहे हैं। शनिवार को मंडल प्रभारी सूरज सिंह के निर्देशन में टीम जिले में आई। जिला इकाई की मीटिंग के दौरान सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, महासचिवों एवं फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों से 2012 के विधानसभा एवं 2014 के लोकसभा चुनाव की हार का कारण जाना। 2017 के चुनाव में किस विधानसभा में क्या मुद्दे हो सकते हैं इसे भी पूछा। किन समस्याओं को उठाया जाए ताकि पार्टी के पक्ष में माहौल बने, इसके साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी किसे उतारे। इस सवाल पर कांग्रेसियों की राय प्रियंका गांधी पर ही थी। इस दौरान रूप से जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, रामनिवास यादव, हाजी सईद पटेल, सतीशचंद्र अग्रवाल, ओमनरायन कुशवाह, शशी शर्मा, विवेक चड्डा, अरविंद पालीवाल, जितेंद्र तिवारी, थान सिंह यादव, राजवीर यादव, प्रशांत तिवारी मौजूद थे। महानगर इकाई की ओर से बैलकम पैलेस प्रांगण में बैठक हुई। प्रशांत किशोर की टीम के सदस्यों के समक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष ने साफ कहा संगठन कैसे मजबूत होगा जब ब्लाक इकाई के अध्यक्ष शहर के होंगे। मंडल प्रभारी सूरज सिंह यादव एवं संगठन के रवैये पर विरोध दर्ज कराया। करीब ढाई घंटे चले मंथन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों ने पार्टी की स्थिति को रखा। शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, हाजी नसीर अहमद, शफात खान राजू, प्रकाश निधि गर्ग, साजिद बेग, वकार अहमद, प्रकाशचंद्र शर्मा पुत्तू, धर्म सिंह यादव, सौरभ पोरवाल, अमित गुप्ता, स्नेहलता बबली, आशीष तिवारी के साथ ही अन्य लोग मौजूद थे।
उम्मीदवारों को लौटाया बैरंग
प्रशांत किशोर की टीम के समक्ष विधानसभा चुनाव के कई दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। एक नेताजी आटो में समर्थकों को साथ लेकर पहुंच गए। पीके के टीम के सदस्यों ने साफ कहा कि हम किसी को टिकट देने नहीं आए। उनके यह सुनते ही दावेदारों का दावा भी हवा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें