फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ तैयार करें बूथ का नजरी नक्शा

Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पालीवाल हॉल में बीएलओ की बैंठक हुईं
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के संबंध में मंगलवार को पालीवाल ऑडिटोरियम में मंगलवार को सभी बीएलओ की बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी बीएलओ को आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि फीरोजाबाद विधानसभा के अंतर्गत सभी 685 बूथों से संबंधित बीएलओ को 11 से 20 अप्रैल तक स्पेशल ट्रेनिंग तहसील सभागार में प्रात: 10 से पांच बजे तक दी जाएगी। सभी बीएलओ अपने बूथ का नजरी नक्शा तैयार करेंगे। सर्वे रजिस्टर तैयार करें, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का विवरण अंकित होना चाहिए। तहसीलदार सदर जीतसिंह रॉय ने कहा कि मतदाता सूची में जो 17 तरह की गलतियों हैं जैसे डुप्लीकेट, मृतक, फोटो सहित सभी त्रुटियों को दूर करना होगा, जिससे सही मतदाता सूची का प्रकाशन हो। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जिस मतदाता का नाम बढ़ेगा, उसका जन्म प्रमाण तथा जिसका नाम कटेगा, उसका मृत्यु प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। सभी बीएलओ सर्वे कार्य के दौरान क्षेत्र में आदर्श बीएलओ की तरह कार्य करें। बीएलओ की कोई समस्या है तो वह माह के द्वितीय व चौथे शनिवार को तहसील में आकर अपनी समस्या बता सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें