फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जल्द खुलेगा पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने डीएम को लिखा पत्र

Sun, 18 Oct 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में जल्द ही पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने की संभावना प्रबल हो गई है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश परिमंडल ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर केंद्र की स्थापना के लिए किसी उपयुक्त स्थल पर भूतल पर कम से कम 500 वर्ग फीट या उससे अधिक का भवन उपलब्ध कराने की मांग की है। इस पहल का शहर विधायक ने भी डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शहर विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि फिरोजाबाद एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जहां बड़ी संख्या में लोग कांच (ग्लास) उत्पादों के कारोबार से जुड़े हैं और उन्हें सिलसिलेवार विदेश यात्राएं करनी पड़ती हैं। इसके अलावा अन्य नागरिकों को भी पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए बरेली, गाजियाबाद या अन्य दूरदराज के शहरों में स्थित सेवा केंद्रों के चक्कर काटने पड़ते थे। इससे नागरिकों के समय और धन दोनों की भारी बर्बादी होती थी। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलने से लोगों को इन समस्याओं से निजात मिलेगी।
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, विदेश मंत्रालय के समन्वय से डाक विभाग देश के उन सभी क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित कर रहा है, जहां यह सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें