फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं किसी का भय: सुरक्षा राम के हवाले...ड्यूटी पर सो रहे रखवाले, एसपी सिटी ऑफिस से महज 100 मीटर दूर का नजारा

Sun, 17 Sep 2023 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिसकर्मियों को किसी का भय नहीं है। यहां सुरक्षा राम के हवाले है। क्योंकि रखवाले ड्यूटी पर सो रहे हैं। एसपी सिटी ऑफिस से महज 100 मीटर दूर का नजारा अमर उजाला के कैमरे में कैद हुआ। 
विज्ञापन
नहीं किसी का भय: सुरक्षा राम के हवाले...ड्यूटी पर सो रहे रखवाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रात की बजाय अब तो दिन में भी आमजन की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। इसकी बानगी रविवार को दोपहर के वक्त देखने को मिली। उत्तर थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहा स्थित रैन बसेरा पर डायल-112 और क्यूआरटी पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी रैन बसेरा प्रांगण में आराम फरमाते दिखाई दिए।

विज्ञापन


शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लगाए पुलिसकर्मियों के ड्यूटी करने का अलग तरीका है। हर थाने और डायल-112 से पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रमुख चौराहों पर की गई है। मगर ये पुलिसकर्मी ड्यूटी को सोते-सोते पूरा कर रहे हैं। शहर के सुभाष तिराहा, सुहाग नगर चौराहा, नगला बरी, गांधी पार्क, स्टेशन रोड, नालबन्दान और नगला भाऊ पर ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः-श्री बांके बिहारी मंदिर: सहज दर्शन के लिए शुरू की गई ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का ट्रायल फेल, कर दी गई बंद

विज्ञापन

ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को सोते हुए पूरा कर रहे हैं। आमजन की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ रहे हैं। जबकि रैन बसेरा से 100 मीटर की दूरी पर ही एसपी सिटी का कार्यालय है। इसके बाबजूद इन पुलिसकर्मियों को उच्चाधिकारियों का कोई भय नहीं है।

शहर का प्रमुख स्थान है सुभाष चौराहा

सुभाष चौराहा शहर का प्रमुख स्थान है। यह सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां आए दिन छोटे-मोटे विवाद के अलावा जाम की समस्या रहती है। इन सबसे से छुटकारा दिलाने के लिए यहां यातायात पुलिस के अलावा थाना और डायल-112 पुलिस की तैनाती भी रहती है। ड्यूटी निभाने के नाम पर पुलिसकर्मी कभी गाड़ी में या फिर एकांत में आराम फरमाते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ेंः-Agra: राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष सहित तीन भूमाफिया चिह्नित, 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर हुआ कब्जा
विज्ञापन

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों के आराम फरमाने का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच कराके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें