इसको लेकर वह समाज के रघुराज सिंह, सुशील सविता, बृजमोहन, रोहित दयाल, लोकेंद्र सिंह पौनियां, प्रवीन सभासद के साथ मौके पर पहुंचे थे। वह उन्हें राकेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि को समझा रहे थे, तभी उन्होंने लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया। बचाने आए भाजपा सह प्रमुख मीडिया ओबीसी मोर्चा बृजक्षेत्र व जिला सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन मुकेश धामा को सड़क पर गिराकर चप्पलों से पीटा, उनके कपड़े फाड़ दिए।
यह भी पढ़ेंः- दांव पर जीवन: चंद पैसों के लिए मेडिकल वेस्ट से एल्युमिनियम-कांच निकाल रहीं महिलाएं, सालों से चल रहा अवैध धंधा
इतना ही नहीं उनकी हत्या का प्रयास किया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ तथा स्टेशन रोड पर जाम के हालात हो गए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। एसडीएम सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव भी पहुंच गईं। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ेंः- कोर्ट में हॉट-टॉक: यमुना में गिर रहे 91 नाले, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बोला- पानी साफ; NGT ने कहा- पीकर दिखाएंगे
मामले में नवकिशोर ने राकेश कुमार, प्रदीप, दिनेश, सुनहरी लाल, अशोक कुमार, राहुल, रामप्रकाश, लाला, बंटी, बंटी का भाई, व कुछ अज्ञात महिला, पुरुषों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रदीप कुमार का कहना है कि धर्मशाला की भूमि को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगा।