फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से रुपये लूटने वाले पुलिसकर्मियों व बदमाशों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चोरी के पैसे छीनने वाले चार पुलिसकर्मियों के साथ दोनों बदमाशों को रसूलपुर थाना पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। दोषी पुलिसकर्मियों की जांच सीओ सिरसागंज को सौंपी गई है। एसएसपी द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सोमवार को जहां पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा। वहीं लोग घटना को लेकर चर्चा करते सुनाई दिए।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के बाइक सवार बदमाशों ने 15 अक्तूबर को ई रिक्शा के थैले में रखे करीब एक लाख 10 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। यह घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह द्वारा जहां लगातार प्रयास किए जा रहे थे। ई रिक्शे से रुपये चोरी करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जहां पूरे मामले का खुलासा करते हुए सिरसागंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार, सिपाही राजेश, बालकृष्ण और सुरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया था।
बदमाशों ने इन पुलिसकर्मियों पर चोरी के रुपये छीनने का आरोप लगाया था। रविवार देर शाम गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पुलिस अधिकारी देररात तक थाना रसूलपुर में पूछताछ करते रहे। सोमवार सुबह सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों की जांच सीओ सिरसागंज द्वारा की जाएगी। बदमाशों के खिलाफ रसूलपुर थाना पुलिस जांच कर रही है। आरोपी पुलिसकर्मियों से बरामद की गई चोरी के 96 हजार रुपये को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें