जिला बदर की पुलिस कर रही मदद, कांग्रेस प्रत्याशी ने मदद की लगाई गुहार
फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी से वार्ड नंबर 29 की प्रत्याशी सरला सिंह ने आरोप लगाया है कि एक जिला बदर उसे चुनाव लड़ने से रोक रहा है। लगातार धमकी दे रहा है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष से मदद करने को कहा है, मदद न होने पर पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है।
कांग्रेस से एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत सिंह ने कहा कि एक जिला बदर अपराधी को उत्तर पुलिस संरक्षण दे रही है। उसकी एक रिश्तेदार वार्ड से ही चुनाव लड़ रही हैं। जिला बदर अपराधी लगातार चुनाव न लड़ने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिला बदर अपराधी लगातार क्षेत्र में हैं, वह आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में भी भाग ले रहा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी को वार्ड में कोई दिक्कत है तो वह शिकायत करे। उनके पास कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई। यदि शिकायत की जाती है तो मामले की जांचकर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद